अभिनव पहल (Our Initiatives)
शिक्षा में सुधार के लिए बड़ा मंथन
वनांचल और सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: कोयलीबेड़ा में शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर बड़ा मंथन!

कोयलीबेड़ा में शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर बड़ा मंथन, दूरस्थ विद्यालयों के लिए तय हुई नई रणनीति कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर एफएलएन, नामांकन, बोर्ड परीक्षा परिणाम और डिजिटल शिक्षा की हुई समीक्षा, अधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर, 18 जून 2026। जिले के अतिदूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेश कुमार क्षीरसागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आयोजित यह बैठक दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संस्था प्रमुख, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री नवनीत पटेल ने की। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, शैक्षणिक उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) कार्यक्रम, बालवाटिका गतिविधियों, कक्षा-वार अधिगम स्तर में सुधार तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा नियमित मूल्यांकन के आधार पर आवश्यक शैक्षणिक हस्तक्षेप सुनिश्चित किए जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद ने संस्था प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में समयबद्ध कक्षा संचालन, पाठ्यक्रम पूर्णता, परीक्षा परिणामों में सुधार, बोर्ड परीक्षाओं की विशेष तैयारी एवं विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षकों से केवल पाठ्यक्रम पूर्ण करने तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा एवं जीवन कौशल विकास पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। जिला मिशन समन्वयक श्री नवनीत पटेल ने समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विद्यालय विकास योजना, पीएम श्री योजना, समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, पुस्तकालय गतिविधियों, शिक्षक प्रशिक्षण, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शाला प्रबंधन समितियों की सक्रिय भागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने विभागीय पोर्टलों एवं ऑनलाइन मॉड्यूल में समयबद्ध जानकारी दर्ज करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नामांकन एवं ठहराव, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, पुनः नामांकन अभियान, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति, विद्यालय स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, खेल मैदानों के उपयोग एवं पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षण सामग्री विकसित करने तथा विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया गया। साथ ही नियमित अकादमिक मॉनिटरिंग, संकुल स्तरीय सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित संस्था प्रमुखों एवं संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने विद्यालयों की उपलब्धियों एवं चुनौतियों को साझा किया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान संबंधी सुझाव प्रदान किए। बैठक के समापन पर शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कोयलीबेड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित इस प्रकार की समीक्षा बैठकें शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगी।

कांकेर ने रचा शिक्षा इतिहास
बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ,राज्य मेरिट में 4 विद्यार्थियों का चयन ,राज्य स्तर पर तृतीय स्थान (कक्षा 10वीं एवं 12वीं)

उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रशासन के "हमर लक्ष्य" कार्यक्रम के प्रभावी मार्गदर्शन, सघन मॉनिटरिंग और मॉडल टेस्ट व्यवस्था की बदौलत जिले ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में अब तक का सर्वश्रेष्ठ और ऐतिहासिक परिणाम हासिल किया है, जहां कक्षा 10वीं में 93.68% और 12वीं में 93.75% अंकों के साथ जिले को राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है और इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 70% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस अभूतपूर्व सफलता में जिले के चार होनहार सितारों ने विपरीत परिस्थितियों को मात देकर राज्य की मेरिट सूची में गौरवशाली स्थान बनाया है, जिनमें किसान की बेटी और भविष्य की IAS ईशा दुर्गासी (10वीं - 97.83%, प्रदेश में 8वां स्थान), मजदूरी करने वाले माता-पिता की संघर्षशील बेटी महेश्वरी कोर्राम (12वीं - 96.40%), दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाने वाले यश खोब्रागड़े (12वीं - 96.40%) और अनुशासित पढ़ाई की मिसाल अपर्णा विश्वास (12वीं - 96.40%) शामिल हैं; मेहनत और समर्पण की इस शानदार जीत पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, CEO श्री हरेश मंडावी, DEO श्री रमेश निषाद और DMC श्री नवनीत पटेल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

सेंट्रल लाइब्रेरी
सेंट्रल लाइब्रेरी

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे इच्छुक विद्यार्थी हेतु सेंट्रल लाइब्रेरी का प्रारंभ किया गया है यहाँ 120 विद्यार्थी एक साथ अध्यापन कर सकते है और 05 बैच के माध्यम से सेंट्रल लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है सेंट्रल लाइब्रेरी में समस्त विषय से सम्बंधित पुस्तकों के संग्रह के साथ साथ शांत , वातानुकूलित और बैठने के अच्छी व्यवस्था की गयी है

मावा - मोदोल लाइब्रेरी
लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे इच्छुक विद्यार्थी हेतु सेंट्रल लाइब्रेरी अनुसार ही विकासखंड दुर्कागुकोंद्ल / अंतागढ़ और विद्यार्थी के मांग अनुसार कोरर में लाइब्रेरी प्रारंभ किया गया है यहाँ 60 विद्यार्थी एक साथ अध्यापन कर सकते है और 04-05 बैच के माध्यम से लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है लाइब्रेरी में समस्त विषय से सम्बंधित पुस्तकों के संग्रह के साथ साथ शांत , वातानुकूलित वातावरण और बैठने के अच्छी व्यवस्था की गयी है

पूना परींयान - नई उड़ान
140 + छात्र प्रतिदिन

जिले के ऐसे विद्यार्थी जो पुलिस / एसआई भर्ती / पुलिस आरक्षक / जल - थल - वायु सेन में भर्ती के प्रयास कर रहे विद्यार्थी को सुबह और शाम को फिजिकल की ट्रेनिंग करायी जाती है वर्तमान में 150 से अधिक विद्यार्थी पूना परींयान - नई उड़ान के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे है

मावा मोदोल (निशुल्क कोचिंग)
मावा मोदोल (निशुल्क कोचिंग)

जिले के ऐसे विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षा की cgpsc /रेलवे /व्यापम / एसएससी की तैयारी करना चाहते है उन विद्यार्थी को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के माध्यम से सिलेबस अनुसार तैयारी विकासखंड कांकेर और भानुप्रतापपुर में कराया जा रहा है अभी लगभग 500 से अधिक विद्यार्थी मावा मोदोल नि शुल्क कोचिंग केंद्र के माध्यम से अध्ययन- अध्यापन कर रहे है

समावेशी शिक्षा ( दिव्यांग विद्यार्थी )
समावेशी शिक्षा ( दिव्यांग विद्यार्थी )

समावेशी शिक्षा ( दिव्यांग विद्यार्थी ) के तहत दिव्यांग विद्यार्थी को उनकी आवश्यकता अनुसार थेरिपी प्रदान किया जा रहा है विगत 1 वर्ष में 100 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थी को इसका लाभ मिल चूका है साथ ही साथ दिव्यांग विद्यार्थी की आवश्यकता अनुसार सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है

अनुरोध (ड्रॉपआउट रिकवरी)
600 से अधिक शाला त्यागी मुक्त ग्राम

जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत अनुरोध कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है जहा स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थी को घर घर संपर्क करके पुन विद्यालय में प्रवेश दिलाने के साथ साथ अतिरिक्त कक्षा के माध्यम से पुनः मुख्यधारा से जोड़ा गया है ।

हमारे प्रेरणा स्त्रोत

श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर (आईएएस)

कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी

कलेक्टोरेट कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर
श्री हरेश मंडावी
श्री हरेश मंडावी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी

जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर
श्री रमेश कुमार निषाद
श्री रमेश कुमार निषाद

जिला शिक्षा अधिकारी

स्कूल शिक्षा विभाग उत्तर बस्तर कांकेर
श्री नवनीत पटेल
श्री नवनीत पटेल

जिला मिशन समन्वयक

समग्र शिक्षा अभियान उत्तर बस्तर कांकेर

हमारे शिक्षक, हमारे विद्यार्थी

ज्ञान, परिश्रम और मार्गदर्शन से बदलती हुई ज़िन्दगियाँ।

हमारे विद्यार्थी
उपलब्धियाँ
अखिल सेन
अखिल सेन
बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 12वी राज्य प्रावीण्य सूचि में प्रथम स्थान
इशिका बाला
इशिका बाला
बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 10 वी राज्य प्रावीण्य सूचि में प्रथम स्थान
जीवन समदार
जीवन समदार
बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 10 वी राज्य प्रावीण्य सूचि में चौथा स्थान
जतीन  कुमार नरेटी
जतीन कुमार नरेटी
बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 10 वी राज्य प्रावीण्य सूचि में पाचवा स्थान
धीमन बर्मन
धीमन बर्मन
बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 10 वी राज्य प्रावीण्य सूचि में छठवा स्थान
डेविड गावडे

नयन मण्डल
नयन मण्डल
बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 10 वी राज्य प्रावीण्य सूचि में आठवा स्थान
 ईशा दुर्गासी
ईशा दुर्गासी
ईशा दुर्गासी (10वीं): 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में 8वां स्थान। पिता किसान हैं और बेटी का सपना IAS बनने का है।
हमारे शिक्षक
कोई शिक्षक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रेरणादायक विचार

No testimonials found.
नवीन सूचनाएँ
महत्वपूर्ण सूचना
क्रमांक दिनांक विषय डाउनलोड
1 04-07-2026 शिक्षा हब दुर्गुकोंडल प्रवेश प्रक्रिया 2026: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा
2 28-04-2026 200 सीटर आवासीय विद्यालय दुर्गुकोंदल हेतु विशेष अतिथि शिक्षक भर्ती
3 28-04-2026 ऑनलाइन आवेदन हेतु निर्देश
4 01-02-2026 बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु हेल्प लाइन नंबर
त्वरित लिंक
महत्त्वपूर्ण लिंक
क्रमांक लिंक का विषय खोलें
1 नवांकुर मासिक पत्रिका मई 2026 खोलें
2 शिक्षा - नवांकुर जून 2026 खोलें
3 Summer Camp 2026 खोलें